ब्रेकिंग
आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?

TRE 4 नोटिफिकेशन के दावे के बीच पटना में छात्रों का हल्ला बोल, गर्दनीबाग में बिहारभर से जुटे सैकड़ों अभ्यर्थी

TRE 4 Student Protest: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के TRE 4 नोटिफिकेशन जल्द जारी होने के दावे के बीच पटना के गर्दनीबाग में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुटकर आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों ने TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू किया है।

TRE 4 Student Protest
पटना में छात्रों का आंदोलन
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

TRE 4 Student Protest: एक तरफ जहां बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दावा किया है कि टीआरई 4 का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी हो सकता है तो वहीं दूसरी तरफ पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शनकारी छात्रों का बड़ी संख्या में जुटान होने लगा है। सुबह से ही अभ्यर्थी टीआरई फोर समेत अन्य मांगों को लेकर गर्दनीबाग धरनास्थल पर जमा होने लगे हैं और आंदोलन शुरू कर दिया है।



बिहार के कोने-कोने से छात्र अब गर्दनीबाग पहुंचने लगे हैं। छात्रों की भीड़ अब बढ़ने लगी है। सुपौल सहरसा मधुबनी रोहतास भागलपुर दूर से छात्र अब इस आंदोलन में हिस्सा लेने आ गए हैं। छात्रों का साफ तौर पर कहना है कि जब केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा हो गया तो बिहार के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी हो जाएगा। छात्र कह रहे हैं कि लगातार अफवाह उड़ाया जा रहा है कि शाम तक TRE 4 का विज्ञापन जारी हो जाएगा ताकि और छात्र नहीं पहुंचे।



इधर, बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली के लिए किसी भी वक्त नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। खुद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने यह दावा किया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं और जाकर परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।



शिक्षा मंत्री ने कहा कि टीआरई फोर का जो भी अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे, उनसे कहना चाहता हूं कि उनका एक उज्जवल भविष्य इंतजार कर रहा है। किसी भी समय टीआरई 4 की वेकेंसी आ सकती है। इसलिए वे जाएं और अपनी तैयारी में जुट जाएं। ऐसे लोगों के चक्कर में न पड़े जो केवल अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं।



शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, वैकेंसी जितनी हमने सूचना दी थी उससे अधिक आएगी। किसी भी समय वैकेंसी जारी हो सकती है। बीपीएससी इसकी पूरी तैयारी में जुटा है। शिक्षा विभाग के स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन क्यों कर रहे हैं, पढाई में जाकर जुटें।

रिपोर्ट- रजनीश रमण, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता