Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद पटना में सीएम आवास के बाहर जेडीयू कार्यकर्ता उग्र हो गए। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी को घेर लिया गया, जबकि जेडीयू नेता ललन सर्राफ को भी विरोध का सामना करना पड़ा।


