RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, विजिलेंस कोर्ट ने पटना DM को दिया आदेश
बिहार में RCD के कार्यपालक अभियंता अवधेश कुमार सिंह की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त करने का आदेश विजिलेंस कोर्ट ने दिया है। पटना DM को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अभियंता पर आय से अधिक संपत्ति और रिश्वत लेने के गंभीर आरोप हैं।
