ब्रेकिंग
मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश

वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में रामपुर श्यामचंद गांव के पास गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव पर 15 से 20 लोग सवार थे और सभी भोज खाने जा रहे थे। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है, जिनमें आठ बच्चे शामिल बताए ज

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार के वैशाली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास लोगों से भरी नाव नदी में पलट गई। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की खबर है, जिनमें आठ बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नाव पर 15 से 20 लोग सवार थे। सभी लोग भोज खाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर श्यामचंद गांव के नजदीक नाव गंगा नदी में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। नदी में डूबे अन्य लोगों की तलाश और बचाव कार्य को लेकर प्रयास जारी हैं।


इस घटना पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। तेजस्वी यादव ने कहा कि डूबने वालों में अधिकांश बच्चे हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से बातचीत कर राहत-बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देने की बात कही। फिलहाल, हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।


वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर नाबालिग हैं। नाव पर सवार लोग भोज में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस के अधिकारियों और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रवाना किया गया है। नदी में लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे से प्रभावित लोगों की तलाश और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने के लिए टीमें काम कर रही हैं।