ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा में नाव हादसे में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने घटना पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता, घायलों को बेहतर इलाज और उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।

बिहार न्यूज
राघोपुर में दर्दनाक हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

VAISHALI:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बड़ा नाव हादसा हुआ है। इस हादसे में 8 बच्चों सहित 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। केन्द्रीय मंत्री व लोजपा रामविलास पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में हृदयविदायक घटना हुई है। उन्होंने अधिकारियों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया। 

चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि..मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर दियारा में नाव हादसे में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इस हादसे में अधिकांश मासूम बच्चों की जान जाने की खबर है।


इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और पीड़ित परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।


स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत एवं हरसंभव सहायता पहुँचाई जाए। घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।


वही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। 

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि "वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।


ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।


राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी। प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। ॐ शांति! 🙏


वही बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया।


वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर नाबालिग हैं। नाव पर सवार लोग भोज में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस के अधिकारियों और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रवाना किया गया है। नदी में लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे से प्रभावित लोगों की तलाश और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने के लिए टीमें काम कर रही हैं।


बता दें कि बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास लोगों से भरी नाव नदी में पलट गई। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की खबर है, जिनमें आठ बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नाव पर 15 से 20 लोग सवार थे। सभी लोग भोज खाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर श्यामचंद गांव के नजदीक नाव गंगा नदी में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। नदी में डूबे अन्य लोगों की तलाश और बचाव कार्य को लेकर प्रयास जारी हैं।


इस घटना पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। तेजस्वी यादव ने कहा कि डूबने वालों में अधिकांश बच्चे हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से बातचीत कर राहत-बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देने की बात कही। फिलहाल, हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।