ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर पर बवाल: भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद मां ने उठाए गंभीर सवाल, पूछा- जब सरेंडर कर दिया था तो क्यों मारी पांच गोली?BIHAR NEWS : 'सबकी अपनी-अपनी तानाशाही और हनक ...', खुलासा करने वाले पत्रकार के घर छापेमारी पर घिरी सरकार, राजद ने उठाए गंभीर सवाल, कहा - सवाल पूछने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा पूर्व सैनिक का बेटा... समाजसेवी.. कौन था भरत तिवारी, जिसका भोजपुर पुलिस ने किया एनकाउंटर? बिहार में पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवालRSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दो आरोपी चलती ट्रेन से गिरफ्तार, बिहार के इस स्टेशन से पुलिस ने दबोचादो इनामी पशु तस्करों का एनकाउंटर, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मारी गोली; बिहार से जुड़े तारभोजपुर एनकाउंटर पर बवाल: भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद मां ने उठाए गंभीर सवाल, पूछा- जब सरेंडर कर दिया था तो क्यों मारी पांच गोली?BIHAR NEWS : 'सबकी अपनी-अपनी तानाशाही और हनक ...', खुलासा करने वाले पत्रकार के घर छापेमारी पर घिरी सरकार, राजद ने उठाए गंभीर सवाल, कहा - सवाल पूछने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा पूर्व सैनिक का बेटा... समाजसेवी.. कौन था भरत तिवारी, जिसका भोजपुर पुलिस ने किया एनकाउंटर? बिहार में पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवालRSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दो आरोपी चलती ट्रेन से गिरफ्तार, बिहार के इस स्टेशन से पुलिस ने दबोचादो इनामी पशु तस्करों का एनकाउंटर, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मारी गोली; बिहार से जुड़े तार

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दो आरोपी चलती ट्रेन से गिरफ्तार, बिहार के इस स्टेशन से पुलिस ने दबोचा

RSS Office Attack: रांची के आरएसएस कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के फरार दो आरोपियों को झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ट्रेन से दिल्ली भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी रफीगंज के पास दबोच लिया गया।

RSS Office Attack
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RSS Office Attack: रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय परिसर पर पेट्रोल बम हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी रांची से दिल्ली भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें चलती ट्रेन से दबोच लिया।


पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी रांची-नई दिल्ली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से दिल्ली की ओर जा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची, बोकारो और कोडरमा पुलिस ने समन्वित अभियान शुरू किया और ट्रेन में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।


पुलिस टीम विभिन्न स्टेशनों से ट्रेन में सवार होकर लगातार निगरानी करती रही। गयाजी जंक्शन पार करने के बाद औरंगाबाद जिले के रफीगंज के पास ट्रेन की जनरल बोगी से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरे ऑपरेशन की निगरानी रांची के सिटी एसपी द्वारा की जा रही थी। पुलिस की रणनीति और विभिन्न जिलों के बीच समन्वय के चलते आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।


गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को रफीगंज स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर रांची ले जाया गया, जहां उनसे मामले को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे की साजिश क्या थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।


इस कार्रवाई में तिलैया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह सहित रांची, बोकारो और कोडरमा पुलिस के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने इसे समन्वित कार्रवाई का सफल उदाहरण बताया है। गौरतलब है कि रांची स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर में पेट्रोल बम हमले की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर थीं और फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता