ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

भोजपुर एनकाउंटर पर बवाल: भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद मां ने उठाए गंभीर सवाल, पूछा- जब सरेंडर कर दिया था तो क्यों मारी पांच गोली?

Bhojpur Police Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

Bhojpur Police Encounter
भोजपुर एनकाउंटर पर बवाल
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bhojpur Police Encounter: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को उनकी मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला, जबकि मृतक की मां ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को सरेंडर करने के बाद भी गोली मारी गई।


मृतक की मां ने भावुक होकर कहा कि कुछ लोग आए और बोले कि बबुआ समाज सेवा करो। मेरा बेटा गया और लोगों की मदद करने लगा। उसे पांच गोली मार दी गई। सरेंडर कर दिया था, फिर भी गोली चला दी गई। उन्होंने आगे कहा कि उनके बेटे का स्वभाव थोड़ा तेज था, लेकिन उसके पास लाइसेंसी हथियार नहीं था। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसे बहकाया और हथियार उपलब्ध कराया।


मां ने यह भी कहा कि सुबह 9 बजे की घटना है। मेरे बेटे ने समाज के लिए जान दे दी। उसने किसी का बुरा नहीं किया था, लेकिन उसे सरकार ने यही बदला दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर आरा-बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच तथा न्याय की मांग की।


जानकारी के अनुसार, भरत भूषण तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह हथियार के साथ नजर आ रहा था। इसके बाद पुलिस टीम उसके घर जांच के लिए पहुंची थी, जहां वह कथित रूप से उग्र हो गया था। बाद में शाहपुर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम बुधवार सुबह उसे पकड़ने पहुंची। पुलिस के अनुसार, युवक ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घायल युवक को पहले शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, फिर आरा सदर अस्पताल और बाद में गंभीर स्थिति में पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत्यु की खबर के बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता