ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

बुलेट सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में बुलेट पर सवार तीन युवकों का हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

Bihar Crime News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक नजर आ रहे हैं, जिनमें से दो युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। 


वीडियो सामने आते ही स्थानीय थाना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपित युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो काको थाना क्षेत्र के लोहा बीघा गांव का है। वीडियो में युवकों द्वारा जिस तरह से सार्वजनिक सड़क पर हथियार लहराया जा रहा है, उसे लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 


सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी। घोषी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। साथ ही वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान भी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कुछ युवकों की पहचान घोसी एवं काको थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासियों के रूप में हुई है।


पुलिस उनकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो में हथियार का प्रदर्शन करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता