बिहारBihar School News : खगड़िया के स्कूल में हैरान करने वाली सजा! 208 उठक-बैठक के बाद 9 छात्राएं बेहोश, मचा बवाल
खगड़िया के मानसी प्रखंड के एकनिया मिडिल स्कूल में किताब का सही उच्चारण नहीं कर पाने पर छात्राओं को कथित तौर पर 208 उठक-बैठक की सजा दी गई। इससे 9 छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया और शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।











