बिहारगोपालगंज में 4 दिन से लापता युवती की लाश बगीचे से बरामद, हत्या के विरोध में परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा
गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के बखरौर गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब चार दिन से लापता एक युवती का शव गांव के एक बगीचे से बरामद हुआ। मृतका की पहचान निजी स्कूल में पढ़ाने वाली 21 वर्षीय सुधा कुमारी के रूप में हुई है।











