ब्रेकिंग
महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली

BIHAR NEWS: विनोद सिंह गुंजियाल बने बिहार के नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, 2007 बैच के हैं IAS अधिकारी

PATNA: 2007 बैच के IAS अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल बिहार के नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाये गये हैं। बिहार सरकार के परामर्श के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने आईएएस अधिकारी एच.आर

bihar
नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 2007 बैच के IAS अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल बिहार के नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाये गये हैं। बिहार सरकार के परामर्श के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने आईएएस अधिकारी एच.आर.श्रीनिवास के स्थान पर 2007 बैच के आईएएस विनोद सिंह गुंजियाल को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया है। 


एच.आर.श्रीनिवास के कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से आगामी आदेशों तक के लिए बिहार राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में नामित करता है। विनोद सिंह गुंजियाल, बिहार सरकार के अधीन सभी पदभार या किसी कार्य के पदभारों को तत्काल सौंप देंगे या धारण करना समाप्त कर देंगे, जो कि वे ऐसा पदभार ग्रहण करने से पहले धारण कर रहे थे। 


विनोद सिंह गुंजियाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार के रूप में कार्य करते हुए बिहार सरकार के अधीन किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगें सिवाय इसके कि उनको राज्य सचिवालय में निर्वाचन विभाग के प्रभारी, सरकार के सचिव पदाभिहित किया जाएगा। बता दें कि विनोद सिंह गुंजियाल मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव उत्पाद आयुक्त सह निबंधन महानिरीक्षक थे। 


टैग्स