ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Patna Crime: पटना सिटी में ईंट पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

इस घटना से परिवारवाले काफी सदमें में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के कारणों का खुलासा अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Patna Crime: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के घसियारी गली के नहर के पास अपराधियो ने रात के सन्नाटे में पूजन सामग्री विक्रेता शुभम केशरी की ईंट पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। नहर के पास से शुभम की लाश मिलने की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


इस घटना से परिवारवाले काफी सदमें में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के कारणों का खुलासा अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार किया। 


मृतक की पहचान आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज सिंधुआ टोली मुहल्ला निवासी पूजन सामग्री विक्रेता शुभम कुमार के रूप में हुई है। पश्चिम दरवाजा टमटम पड़ाव में पूजन सामग्री की दुकान हैं जिसे वह पिता के साथ चलाता था। मृतक शुभम के पिता ने बताया कि गुरुवार की देर रात उनका बेटा जब घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच पता चला कि किसी ने एक युवक के साथ मारपीट की है, वो बुरी तरह स लहुलुहान नहर किनारे पड़ा हुआ है। 


सूचना मिलते ही परिजन और मुहल्ले के लोग वहां गये तो देखा कि शुभम को किसी ने ईंट और पत्थरों से कुचलकर मार डाला है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। हालांकि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस बात का पता लगाने में पुलिस जुट गई है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।