Breakingबिहारसीतामढ़ी में सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध, किसानों के हंगामे के बाद लौटे अधिकारी
सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र में प्रस्तावित सीतापुरम सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर आयोजित कैंप में किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।











