होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
25-Nov-2025 08:23 AM
By First Bihar
T20 World Cup 2026: तमाम क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक खबर है। 2026 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। आज शाम 6:30 बजे मुंबई में आईसीसी चेयरमैन जय शाह की मौजूदगी में इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच 2025 एशिया कप के तीन हाई-वोल्टेज मैचों के बाद पहली वर्ल्ड कप भिड़ंत होगी। मेजबान भारत का यह तीसरा ग्रुप मैच होगा, भारत ग्रुप A में USA, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ है। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में ही होंगे क्योंकि BCCI-PCB समझौते के तहत यह न्यूट्रल वेन्यू है।
यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा। भारत अपना अभियान 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ शुरू करेगा, फिर 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा। पाकिस्तान के साथ कोलंबो में धमाका करने के बाद आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा। ग्रुप स्टेज में हर दिन तीन मैच खेले जाएंगे। फॉर्मेट 2024 वर्ल्ड कप जैसा ही है। 20 टीमें पांच ग्रुप में बंटीं हैं, हर ग्रुप से टॉप-2 सुपर 8 में जाएंगी, फिर सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। भारत के सुपर 8 मैच अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में होंगे, जबकि सेमीफाइनल मुंबई में और फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो यह मैच कोलंबो शिफ्ट हो सकता है।
कुल 20 टीमें इस ट्रॉफी के लिए एक दूसरे से मुकाबला करती दिखेंगी। मेजबान भारत-श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, USA, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड्स, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान और UAE इनमें शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 2024 की ही तरह 55 मैचों का होगा और भारत डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा।