बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
18-Dec-2025 09:30 AM
By First Bihar
India-South Africa T20: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 17 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच बिना एक गेंद फेंके रद्द हो गया। घने कोहरे और स्मॉग के कारण विजिबिलिटी बेहद कम थी, अंपायरों ने कई निरीक्षण के बाद मैच कैंसल कर दिया। इससे स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक बेहद निराश हुए और कई ने टिकट का पैसा वापस मांगते हुए हंगामा किया।
एक दर्शक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह भावुक होकर बोला "हम तीन बोरा गेहूं बेचकर मैच देखने आए थे, हमारा पैसा वापस करो।" कई अन्य फैंस ने भी यही मांग की, क्योंकि वे दूर-दराज से टिकट खरीदकर आए थे। बीसीसीआई और यूपीसीए से रिफंड की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है जो आमतौर पर ऐसे मामलों में ऑनलाइन ऑटोमैटिक ही होती है।
इधर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैच रद्द होने पर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा "दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ पहुंच गया है। इसीलिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पा रहा। यह कोहरा नहीं, स्मॉग है। हमने जो पार्क शुद्ध हवा के लिए बनवाए थे, बीजेपी इवेंटबाजी करवा कर बर्बाद करना चाहती है। भाजपा न इंसान के सगे हैं न पर्यावरण के। मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं।"
ज्ञात हो कि पांच मैचों की सीरीज अब 2-1 से भारत के पक्ष में है। आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। कोहरे-स्मॉग ने न केवल खेल बिगाड़ा, बल्कि लखनऊ में बढ़ते प्रदूषण की गंभीर समस्या को भी उजागर कर दिया है। दर्शकों की निराशा समझी जा सकती है, उम्मीद है कि इन्हें रिफंड जल्द ही मिल जाएगा।