ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब

ICC Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, टीम के स्टार प्लेयर हुए बाहर

ICC Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले न्यूजीलैंड को एक और झटका लगा है। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

18-Feb-2025 02:18 PM

By First Bihar

ICC Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कल यानी बुधवार 19 फरवरी से होने वाला है। इस सीरीज का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाना है। लेकिन अब इस मुकाबले से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। खबर यह है कि तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 


दरअसल, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह काइल जैमीसन टीम का हिस्सा होंगे। इससे पहले भी न्यूजीलैंड की टीम चोट की समस्या से जूझ चुकी है। एक बदलाव पहले ही किया जा चुका है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि रविवार को कराची में अफगानिस्तान के खिलाफ अनौपचारिक अभ्यास मैच में गेंदबाजी करने के बाद फर्ग्यूसन को अपने दाहिने पैर में कुछ दर्द महसूस हुआ और प्रारंभिक चिकित्सा मूल्यांकन से संकेत मिला कि वह पूरे टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पर्याप्त रूप से फिट नहीं होंगे।


ऐसे में लॉकी फर्ग्यूसन को पैर की चोट के कारण ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर कर दिया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत के करीब होने और टूर्नामेंट की छोटी प्रकृति को देखते हुए फर्ग्यूसन को रिहैब शुरू करने के लिए घर भेजने का निर्णय लिया गया। तेज गेंदबाज काइल जैमीसन टीम में फर्ग्यूसन की जगह लेंगे और आज शाम पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे।


ऐसे में वे पाकिस्तान के खिलाफ 19 फरवरी को आयोजित होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। जैमीसन ने दिसंबर में सुपर स्मैश में कैंटरबरी किंग्स के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी। वे अपनी पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के रिहैब के लिए 10 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे। हाल ही में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के साथ न्यूजीलैंड ने खेली ट्राई सीरीज के दौरान बेन सियर्स भी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उनकी जगह जैकब डफी को चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया था। इसके अलावा वनडे ट्राई सीरीज में चोटिल हुए रचिन रविंद्र भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।