BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
19-May-2022 06:42 PM
DESK: ब्राजिल में आयोजित 24वीं ग्रीष्मकालीन डेफलिंपिक 2021 के बैडमिंटन प्रतियोगिता के टीम स्पद्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले हाजीपुर के ऋतिक आनंद को 15 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मानित किया। वही राईफल शुटिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पटना के बाढ़ अनुमंडल के अभिषेक कुमार को भी 2 लाख का चेक और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों विजेता को सम्मानित किया।
ब्राजील में इंडिया का नाम रोशन करने वाले ऋतिक आनंद ने डेफ ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। वही बाढ का अभिषेक राइफल शुटिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया है। आज दोनों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया था। गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार ने सम्मानित किया। ऋतिक और अभिषेक की इस सफलता से परिवार के लोग काफी खुश हैं। इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री आलोक रंजन सहित कई गणमान्य मौजूद थे।
गौरतलब है कि ब्राजील में 1 से 15 मई तक हुए 24 वां डेफ बैडमिंटन ओलंपिक-2022 में ऋतिक ने जापान के खिलाड़ी को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया और अपने देश का नाम रोशन किया है। वहीं डबल्स के मुकाबले में भी सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। बता दें कि ऋतिक ना ही बोल सकता है और ना सुन सकता है। ऋतिक ने स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है।ऋतिक के पिता उदय सिंह अपने बेटे की इस सफलता से काफी खुश है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर के लिए ऋतिक को आमंत्रित किया गया है। पीएमओ की ओर से आमंत्रित किया गया है। दिल्ली जाने के लिए ऋतिक को पीएमओ ने 20 मई का टिकट भी भेजा है। ब्राजील में आयोजित 24 वें डेफ बैडमिंटन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर ऋतिक आनंद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी थी। 21 मई को आवास पर आयोजित भोज में ऋतिक आनंद के साथ-साथ इस टीम के सभी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया है। पीएमओ से दिल्ली जाने के लिए 20 मई का टिकट भी भेजा गया है। प्रधानमंत्री के निमंत्रण से ऋतिक काफी खुश हैं।




