ब्रेकिंग न्यूज़

अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Home / religion / Chhath Mahaparv: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36...

Chhath Mahaparv: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत

06-Nov-2024 06:29 PM

By First Bihar

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। खरना पूजा के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत हो गयी है। खरना पूजा में रोटी के साथ-साथ दूध और गुड़ में बने खीर का प्रसाद चढ़ाया गया। 


पूजा अर्चना के बाद छठव्रति ने प्रसाद ग्रहण किया उसके बाद परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों में भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।


सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन बुधवार को लोहंडा पूजा किया गया। छठ व्रती नदी, तालाब, कुआं आदि के पानी से पवित्र स्नान कर काफी पवित्रता के साथ भगवान भास्कर के लिए प्रसाद बनाया।


इसे भगवान सूर्य को भोग लगाने के बाद छठ व्रतियों ने सूर्यास्त के बाद खरना किया। लोग छठ पूजा वाले घरों में जाकर प्रसाद ग्रहण किया और व्रतियों से आशीर्वाद लिया। लोक आस्था का चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य और अर्घ्य देने के बाद शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 


इसके बाद पारण के साथ ही चार दिवसीय छठ अनुष्ठान का समापन होगा। छठ पूजा को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो चुका है। राजधानी की पटना की हर सड़क और गली और रोशन हो चुकी है। घाटों पर साफ-सफाई को अंतिम रुप दिया जा रहा है।news imagenews imagenews imagenews image

news image

news image

news image

news image

news image