करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
13-Jul-2020 08:08 AM
PATNA : पवित्र सावन महीने की आज दूसरी सोमवारी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शिव मंदिरों में ताला लटका हुआ है। भक्तों को भगवान भोले से दूरी बनाकर रखनी पड़ रही है लेकिन बावजूद इसके संक्रमण काल में सुकर्मा योग के दौरान भक्त भगवान की आराधना कर संकट से बच सकते हैं।
सावन की दूसरी सोमवारी आज सुखद संयोग देने वाली है। आज सावन कृष्ण अष्टमी सोम प्रदोष व्रत भी है। आज के दिन भगवान भोले शंकर की पूजा करने से मानसिक अशांति, गृह क्लेश, स्वास्थ्य संबंधी चिंता खत्म हो जाती है। भगवान शंकर की पूजा प्रदोष काल में करना सर्वोत्तम माना गया है। अगर कोरोना काल मे कोई संकट से मुक्ति के लिए पूजा करना चाहता है तो उसके लिए सूर्यास्त के 45 मिनट पहले से लेकर सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक पूजा करना सबसे उत्तम वक्त माना गया है।
सावन की दूसरी सोमवारी शिव भक्तों को बेहतर स्वास्थ्य और बल प्रदान करने वाला है। दूसरी सोमवारी पर रुद्राभिषेक करने से भक्तों को कालसर्प योग से मुक्ति मिलती है। भक्तों को सुबह स्नान कर भगवान भोले की पूजा बेलपत्र, धतूरा, भांग, शहद से करना चाहिए। अगर शिव मंदिरों में पूजा पर पाबंदी है तो भक्त घर में भी पूजा पाठ कर सकते हैं हालांकि पटना के महावीर मंदिर में रुद्राभिषेक की बुकिंग करवा चुकी है भक्तों को आज भगवान की आराधना करने का मौका मिलेगा।