ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / religion / हज यात्रियों के लिए काम की खबर : यात्रा की पहली किस्त आज...

हज यात्रियों के लिए काम की खबर : यात्रा की पहली किस्त आज से जमा होगी

16-Jan-2020 07:05 AM

PATNA : हज यात्रा पर जाने वाले यात्री अपनी पहली किस्त आज से जमा कर पाएंगे। 15 फरवरी तक यात्रा की पहली किस्त जमा की जा सकेगी। पहली किस्त में 81 हजार रुपए यात्रियों को जमा करने हैं। इसके बाद दूसरी किस्त में 1 लाख 20 हजार रुपए जमा किए जाएंगे।

हज यात्रियों को दूसरी किस्त 15 मार्च तक जमा करनी होगी। यात्रा के लिए तीसरी किस्त जमा करने की घोषणा विमान टेंडर प्रक्रिया के बाद की जाएगी। हज यात्री अपनी यात्रा की किस्त हज कमेटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी जमा कर सकते हैं। इसके अलावे भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में भी रसीद के जरिए किस्त जमा कराई जा सकती है। 

हज यात्रा के लिए आवेदन करने वाले यात्रियों को कवर नंबर जारी कर दिया गया है। इस संबंध में उनके मोबाइल पर मैसेज अलर्ट भी भेज दिया गया है। यात्रियों को कवर नंबर के आधार पर ही उनका बैंक रेफरेंस नंबर जारी होगा। इसी के जरिए उन्हें अपनी किस्त का भुगतान करना है।