अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
04-Nov-2024 08:40 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: नहाय-खाय के साथ ही सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरूआत मंगलवार से हो जाएगी। पटना में जिला प्रशासन ने गंगा घाटों पर छठ व्रतियों के लिए तमाम तरह की व्यवस्था की है ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो। जिला प्रशासन ने पटना के खतरनाक छठ घाटों की सूची जारी की है। इन छठ घाटों पर अर्ध्य देने से मनाही रहेगी।
दरअसल, पटना के जिला प्रशासन ने छठ महापर्व, 2024 के अवसर पर पटना नगर निगम क्षेत्र के प्रशासनिक दृष्टिकोण से खतरनाक एवं अनुपयुक्त घाटों की सूची जारी की है। इन गंगा घाटों को लाल रंग से घेर कर यहां दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जन-सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लोगों से इन खतरनाक घाटों की ओर नहीं जाने का अपील की है।
जिला प्रशासन ने एलसीटी घाट, राजापुर पुल घाट, पहलवान घाट, बांस घाट और बुद्धा घाट को घोषित किया है जबकि टीएन बनर्जी घाट, मिश्री घाट, जजेज घाट, अदालत घाट, गुलबी घाट, भरहरबा घाट और करनाल गंज घाट को छठ पूजा के लिहाज से अनुपयुक्त बताया है। यानी पटना के इन 12 घाटों पर छठ पूजा करने पर रोक रहेगी। फर्स्ट बिहार भी छठ व्रतियों से अपील करता है कि वे इन खतरनाक घाटों पर अर्ध्य देने न जाएं।