एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा
28-Feb-2025 07:08 PM
By First Bihar
Holi 2025: महाकुंभ के विशेष कालखंड का महाशिरात्रि के समापन के साथ ही अब पर्यटकों में बनारस की मसान होली का क्रेज काफी बढ़ गया है। काशी, प्रयागराज और अयोध्या के त्रिकोण ने बनारस आने वाले पर्यटकों को नई दिशा दी है। जिसके कारण रंगों के त्यौहार होली को लेकर पर्यटक काफी उत्साहित होई और बनासस में होली से पहले 12 मार्च तक होटल, क्रूज और नावों की बुकिंग फुल हैं इसमें अधिक संख्या में ऑनलाइन बुकिंग महानगरों और कॉरपोरेट घरानों के अलावा महिला ग्रुपों ने कराई है।
खास तौर से महिलाओं की पसंद गंगा किनारे बसे होटल हैं। गंगा घाट किनारे के होटलों में मुहमांगी कीमत होने के बावजूद होटलों के कमरों के साथ क्रूज और नावों की भी बुकिंग होना अब मुश्किल हो गई है। पर्यटकों की मांग पूरी करने के लिए टूर ऑपरेटरों को आसपास के जिलों से छोटे चार पहिया वाहन मंगाने पड़ रहे हैं।
आपकों बता दें कि बनारस में पांच दिनों तक मसान की होली और विश्वनाथ बाबा की गौना बारात का उत्सव चलेगा। इस साल 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा, और संयोग से यह शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इससे लोगों को लॉन्ग वीकेंड का शानदार मौका मिल गया है। इससे पहले महाकुंभ के 45 दिनों में प्रतिदिन औसत सात लाख लोग प्रतिदिन काशी आए।
महाकुंभ में शामिल होने के साथ-साथ करीब तीन करोड़ से ज्यामदा लोग काशी की धार्मिक यात्रा की। ऐसे में पर्यटन कारोबार में काफी बढ़ोतरी हुआ है। होटल-गेस्टग हाउस से लेकर रेस्टोसरेंट, माला-फूल और पूजन सामग्री बेचने वाले ठेले-खोमचे, रिक्शाट-ईरिक्शा, नाविकों, साड़ी और हस्तुशिल्प विक्रताओं की जेबें तो भरी ही, घी-तेल और किराना कारोबारी भी कमाकर लाल हो गए।
बनारस में बाबा विश्वनाथ के गौना बारात और मसाने की होली के अदभुत दृश्य के साक्षी बनने जा रहें हैं, जिसके लिए महानगरों के कारोबारियों के अलावा खासकर दक्षिण भारतीय पर्यटकों की समूहों की बुकिंग से 12 मार्च तक शहर के करीब एक हजार छोटे-बड़े होटल, लॉज, गेस्टक हाउस हाउस फुल हो चुके हैं। गंगा में करीब दो हजार नाव-बजड़े और क्रूज भी ऑफलाइन और ऑनलाइन होली से पहले तक बुक हो चुके हैं।
वहीं पर्यटक कारोबारियों का मानना है कि पर्यटन व्यकवसाय में होली के बाद एक बार फिर तेजी रामनवमी के मौके पर अप्रैल के महीने में आएगी। रामनवमी और उससे पहले अयोध्याज में रामलला का दर्शन करने देश के कोने-कोने से लोग आएंगे। बेहतर संसाधन उपलब्धस होने से अधिकतर लोग बनारस को केंद्र में रखकर अयोध्याे और अन्य जगहों पर आवाजाही करेंगे।