बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
24-Jul-2022 03:26 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के अंदर खाने से इस वक्त की एक ताजा खबर सामने आ रही है। जेडीयू की युवा इकाई ने पिछले दिनों नई टीम की घोषणा की थी। पार्टी के युवा विंग के जिलाध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई थी। लेकिन अब इस नई टीम को प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने निरस्त कर दिया है।
उमेश सिंह कुशवाहा ने नई टीम के गठन में सामाजिक समीकरण का ख्याल नहीं रखे जाने का हवाला देते हुए उसे निरस्त किया है। इतना ही नहीं उन्होंने युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष को 10 दिनों के अंदर नई टीम का गठन करने के लिए कहा है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि युवा जेडीयू की टीम में सामाजिक के समीकरण का ख्याल नहीं रखा गया है।
महिलाओं से लेकर अल्पसंख्यक तबके को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि टीम का गठन किया जाए। जिलाध्यक्षों समेत प्रदेश पदाधिकारियों की नई लिस्ट 10 दिनों के अंदर जारी की जाए। आपको बता दें कि युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने नई टीम का गठन किया था लेकिन अब उनके इस टीम को नेतृत्व में झटका दे दिया है। 10 दिनों के अंदर दिव्यांशु भारद्वाज को अपनी नई टीम बनानी होगी।