1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 26, 2026, 5:00:56 PM
डाकबंगला श्रीराम चौक पर भव्य आयोजन - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA:रामनवमी की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस मौके पर पटना में 52 पूजा समितियों के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पटना के विभिन्न मार्गों से होता हुआ शोभायात्रा श्रीराम चौक डाकबंगला पहुंचेगा। जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शोभायात्रा में शामिल 52 समूहों को सम्मानित करेंगे। टीवी सिरियल 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर अरुण गोविल भी पटना आ रहे हैं। इस बात की जानकारी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार रामनवमी शोभायात्रा के संयोजक के रूप में डाकबंगला चौराहा स्थित श्रीराम चौक पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां ड्रोन से फूलों की बारिश होगी। डाक बंगला चौराहे को रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया है। डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक पर होने वाले इस बार का आयोजन खास होगा। क्योंकि टेलिविजन सिरियल रामायण में भगवान राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल मंच पर इस बार नजर आएंगे। उनके साथ-साथ बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम, बिहार के मंत्री, मनोज तिवारी, केन्द्रीय मंत्री सहित कई गणमान्य लोग इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं. पटना में चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से निगरानी रखी जाएगी।
नितिन नबीन ने कहा कि कल का रामनवमी फिर से एक नए इतिहास और रिकॉर्ड बनाएगा। शुक्रवार शाम 5 बजे से समस्त पटना वासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नितिन नबीन ने आमंत्रित किया। कहा कि 2010 में हम लोगों ने इन यात्रा को संगठित रूप से करने का प्रयास किया। डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक पर इन भव्य झांकियों के स्वागत का सिलसिला 2010 में हमलोगों ने शुरू किया। 8 यात्राओं से प्रारंभ किया गया यह सफल आज 2026 में 52 शोभा यात्रा का सफर आगे बढ़ चुका है। पूरे पटना को लाखों महावीर ध्वजों से सजाया गया है. पटना राममय और भगवामय दिख रहा है।
रामनवमी शोभायात्रा को लेकर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मीडिया को बताया कि डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक पर विभिन्न प्रकार की झाकियों को देखने को मिलेगी। जिसमें उत्तरप्रदेश, बनारस, वृंदावन, झारखंड और बंगाल से आए कलाकार शामिल होंगे। शुक्रवार की शाम 5:30 बजे डाकबंगला चौराहा पर रामनवमी शोभायात्रा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जिसमें लाखों रामभक्त शामिल होंगे। नितिन नवीन ने लोगों से आग्रह किया कि वो कल के रामनवमी उत्सव में आए और इस नया इतिहास बनाए। उन्होंने समस्त पटनावासियों को इस शोभायात्रा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
बंगाल में राम नवमी में राम भक्तों को रोके जाने पर नितिन नबीन ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के लिए संघर्ष हुआ। लंबे समय से कैंप में प्रभू राम को गुजारना पड़ा। यही वो भारत है और इसी भारत में भव्य श्री राम मंदिर बनकर अयोध्या में तैयार हो गया। जिन्होंने भी राम के काम में बाधा डाला उनका क्या हर्श्र हुआ आपने देखा है।राम का काम कोई रोक नहीं सकता। जो बाधा डालेगा उसी का काम तमाम हो गया राम का काम नहीं रुकने वाला है। हम सब प्रभू भगवान राम के भक्त हैं। सभी भक्त मिलकर पटना में रामनवमी का उत्सव मनाएंगे। पूरे देश में रामनवमी की धूम है। बंगाल में भी पूरे जोरशोर से रामनवमी की यात्रा निकलने वाली है। मां के भक्त रामनवमी भी मना रहे हैं और नवरात्रा भी मना रहे हैं।