ब्रेकिंग न्यूज़

PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित

Home / politics / यह चुनाव हक और अधिकार की लड़ाई : बोले मुकेश सहनी..लालू ने जमीन...

यह चुनाव हक और अधिकार की लड़ाई : बोले मुकेश सहनी..लालू ने जमीन पर बैठने वालों को कुर्सी दी : पूछा- भाजपा ने क्या दिया?

01-May-2024 04:44 PM

By First Bihar

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जमीन पर बैठने वालों को कुर्सी दी है। लेकिन भाजपा वालों ने क्या दिया? यह विचार करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि आज समय है कि लालू प्रसाद की विचारधारा को और अधिक मजबूत किया जाए। 


मुकेश सहनी आज मधुबनी, अररिया और सहरसा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाला चुनाव है। भाजपा के लोग उस संविधान को समाप्त करना चाहते हैं, जिसने हमें सिर उठाकर जीने का अधिकार दिया है। 


उन्होंने कहा कि पांच साल में चुनाव इसलिए आता है कि जो नेता अपने वादों को पूरा नहीं करते हैं, जनता उसे बदल सके। लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो भी वादे किए थे, वह पूरे नहीं हुए। इसलिए अब इन्हें बदलने का समय आ गया है। उन्होंने मोदी जी से कहा कि वे वर्ष 2014 वाला भाषण फिर से बोलें, तब जनता कहेगी कि उन्हें नौकरी नहीं जुमला मिला है। 


वीआईपी के नेता मुकेश सहनी ने भाजपा नेताओं द्वारा पांच किलो अनाज दिए जाने को विकास बताने पर कहा कि पांच किलो अनाज ही विकास है? मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि उन्हें पांच किलो अनाज नहीं चाहिए, उन्हें नौकरी चाहिए। गरीबों के लिए अस्पताल और स्कूल चाहिए। 


सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि लालू प्रसाद की विचारधारा वाली सरकार ही गरीबों का कल्याण कर सकती है। इसलिए महागठबंधन के प्रत्याशी को ही विजयी बनाएं।

news image


news image