बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
20-Mar-2022 02:44 PM
JAMUI : स्थानीय निकाय कोटे से हो रहे बिहार विधान परिषद चुनाव में लगातार उम्मीदवार अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं. मुंगेर, जमुई, लखीसराय स्थानीय कोटे की सीट पर जेडीयू ने संजय प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. संजय प्रसाद लगातार अपने लिए संपर्क अभियान चला रहे हैं और उन्हें पंचायती राज प्रतिनिधियों का समर्थन भी मिलता दिख रहा है.
JDU उम्मीदवार संजय प्रसाद ने आज जमुई नगर परिषद के सदस्यों से मुलाकात की और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की. उन्होंने पंचायती राज्य प्रतिनिधियों के सामने विकास के संकल्प को दोहराया और भरोसा दिलाया कि अगर उनका साथ मिला तो इस पूरे क्षेत्र में विकास को और ज्यादा रफ्तार देने का प्रयास करेंगे.
आपको बता दें कि संजय प्रसाद के लिए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी जनसंपर्क अभियान चला चुके हैं. लगातार आरजेडी के उम्मीदवार की तरफ से भी प्रचार अभियान जारी है लेकिन संजय प्रसाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल को आगे रखकर जनप्रतिनिधियों से समर्थन मांग रहे हैं.