बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
22-Jul-2022 05:57 PM
PATNA : बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित 7 सदस्यों ने आज शपथ ग्रहण लिया। बिहार विधान परिषद के उप सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, संसदीय कार्य व शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह मौजूद रहे थे। आरजेडी के कारी सोहैब ने ऊर्दू और बीजेपी के हरि सहनी ने मैथिली में शपथ लिया।
विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी 7 नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। बता दें कि इन सदस्यों में बीजेपी से अनिल शर्मा और हरि सहनी, जदयू से रवींद्र प्रसाद सिंह और आफाक अहमद खां, राजद से कारी सोहेब, मुन्नी देवी और अशोक कुमार पांडेय शामिल हुए।
गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद के 7 विधान पार्षदों का कार्यकाल 21 जुलाई को खत्म हो गया था। इनमें जदयू से मो. कमर आलम, गुलाम रसूल बलियावी, रोजिना नाजिश, रणविजय कुमार सिंह और सीपी सिन्हा, भाजपा से अर्जुन सहनी और भाजपा के सहयोग से विधान पार्षद बने वीआईपी नेता मुकेश सहनी शामिल थे।
चूंकि 7 सीट के लिए सात ही उम्मीदवारों का ही नामांकन हुआ था इसलिए वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ने से भाजपा से 2, जदयू से 2 और राजद से 3 प्रत्याशियों की जीत तय हुई थी। गौर करने वाली बात तो ये है कि वीआईपी का विधान परिषद में अब अस्तित्व ही खत्म हो गया है। आरजेडी के कारी सोहैब ने ऊर्दू और बीजेपी के हरि सहनी ने मैथिली में शपथ लिया।
