ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / बिहार : विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार खोज रही कांग्रेस, आज होगी...

बिहार : विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार खोज रही कांग्रेस, आज होगी बैठक

06-Feb-2022 09:03 AM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने अकेले विधानपरिषद् चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है. राजद ने अपने उम्मीदवारों की तलाश भी कर ली है और उन्हें काम पर भी लगा दिया है. लेकिन कांग्रेस के पास अभी उम्मीदवार नहीं है. इसके लिए अब कांग्रेस ने सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों का चयन शुरू कर दिया है. इसको लेकर आज एक बैठक भी होने वाली है.


कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए किसी दल या गठबंधन की जरूरत नहीं है. पार्टी अपने बलबूते स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद की सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उम्मीदवारों की पहचान शुरू कर दी गई है. पार्टी की तैयारी पहले से ही सभी सीटों पर थी. प्रदेश नेतृत्व उम्मीदवारों की पहचान जल्द ही कर लेगा और उसकी सूची आलाकमान को दी जाएगी. हर सीट पर एक से अधिक उम्मीदवार चयनित किए जाएंगे. कांग्रेस ने यह भी कह दिया है राजद अपनी चिंता करे, कांग्रेस का जनाधार पूरे देश में है. 


बिहार कांग्रेस के सांगठनिक चुनावों और सदस्यता अभियान को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा गठित प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी रिपुण बोरा सहायक निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर नरेश कुमार शनिवार को पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पहुचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया.


रविवार को रिपुण बोरा अपने सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सहित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में जिला अध्यक्षों, विधायक एवं विधान पार्षद ,मोर्चा संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रत्याशियों के साथ एक बैठक करेंगे.