बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
18-Jul-2022 08:24 PM
PATNA: वेतन की मांग को लेकर मगध यूनिवर्सिटी के कर्मियों ने आज धरना प्रदर्शन किया। राजेन्द्र नगर स्थित पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी के समक्ष लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला पटना से जमुई के लिए निकला था।
सीएम के कारकेड को ओल्ड बाइपास से राजेन्द्र नगर और छोटी पहाड़ी होकर जाना था लेकिन कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के कारण रूट में बदलाव करना पड़ गया। सीएम के काफिले को फोरलेन की तरफ डायवर्ट करना पड़ा।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कई महीन से वेतन नहीं मिला है। इसलिए वे आंदोलन कर रहे हैं। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी वे इसी तरह से आंदोलन करते रहेंगे।
बताया जाता है कि जिस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला जमुई के लिए रवाना होने वाला था तभी एमयू कर्मी सड़क पर उतर गये और प्रदर्शन करने लगे जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। आनन फानन में सीएम कारकेड का रूट चेंज किया गया।