ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम पति को नहीं मिलेगा हक! इन महिलाओं की संपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा अधिकार Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला

Home / politics / उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी को दिया जवाब, बोले.. नहीं गिरेगी नीतीश सरकार, RJD...

उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी को दिया जवाब, बोले.. नहीं गिरेगी नीतीश सरकार, RJD के कई विधायक संपर्क में

26-Jun-2021 02:50 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना पहुंचते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. नेताओं के बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. तेजस्वी यादव के सरकार गिरने वाले बयान के खिलाफ जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने मोर्चा खोल दिया है. कुशवाहा ने कहा कि कोई भी ताकत नीतीश सरकार को पांच सालों तक गिरा नहीं सकती है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राजद के कई विधायक उनके समपर्क में हैं. समय आने पर इसका भी पता लोगों को चल जाएगा. 


आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के दौरे पर थे. वहां वे लोगों से मिल रहे थे. लोगों ने उनके सामने शिकायतों का अंबार लगा दिया. उनका आरोप था कि सरकार जानबूझ कर राघोपुर की उपेक्षा कर रही है. अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा-घबराइये मत, दो-तीन महीने में बिहार की सरकार गिरने जा रही है. फिर सारा काम सही से होगा.


तेजस्वी के इस दावे के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. बिहार में एनडीए की पार्टियों के बीच खींचतान की खबरें पहले से आम हैं. इस बीच तेजस्वी यादव ने सरकार गिरने का दावा कर दिया है. राजद के कई नेताओं ने उनके बयान के बाद कहा कि एनडीए के कई नेता औऱ विधायक लालू यादव के संपर्क में है. माकूल वक्त का इंतजार किया जा रहा है ताकि समय पर चोट किया जा सके.


हालांकि जेडीयू औऱ बीजेपी ने तेजस्वी यादव के बयान को कोरी कल्पना करार दिया था. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि दिन में सपने देखना तेजस्वी यादव ही नहीं बल्कि लालू यादव की आदत हो गयी है. उन्हें बिहार सरकार की चिंता छोड़ अपनी पार्टी की फिक्र करनी चाहिये. उनकी पार्टी के कई विधायक पाला बदलने को तैयार हैं. नीतीश कुमार को आरजेडी को तोड़ने की कोई इच्छा नहीं है वर्ना तेजस्वी का कुनबा ध्वस्त हो चुका होता.