ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / politics / तेजप्रताप ने लिया पीएमसीएच का जायजा, कहा- सरकार की नाकामियों के कारण ही...

तेजप्रताप ने लिया पीएमसीएच का जायजा, कहा- सरकार की नाकामियों के कारण ही PMCH का यह हाल है

10-May-2021 03:59 PM

By ASMIT

DESK: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव आज पीएमसीएच पहुंचे। जहां तेजप्रताप ने अस्पताल का जायजा लिया और अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से मुलाकात की। पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो रही समस्याओं को सुना और परिजनों को हर संभव मदद की बात कही। आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने इस दौरान लालू रसोई के माध्यम से मरीज के परिजनों के बीच भोजन का वितरण किया।  

 


आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने इस दौरान सरकार पर हमला बोला। तेजप्रताप ने कहा कि वर्ल्ड का सबसे बेस्ट अस्पतालों में एक पीएमसीएच आता है लेकिन कोरोना काल में इसकी स्थिति बेहद खराब है। पीएमसीएच की यह स्थिति सरकार की नाकामियों के कारण हुई है। जिसकी पैरवी और पहुंच है उसे अस्पताल में ऑक्सीजन और बेड आसानी से मिल जाता है लेकिन जो गरीब गुरबा है उन्हें यह नसीब नहीं हो पा रही है। पीएमसीएच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का खास हॉस्पिटल है जिसकी स्थिति बद से बदत्तर हैं। 



आरजेडी नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे जब अस्पताल पहुंचे तो सिविल सर्जन गायब थे। चारों ओर कचरा फेंका हुआ था। हमकों नहीं लगता कि इस सरकार से इस अस्पताल का उद्धार होगा। प्राइवेट नर्सिंग होम में मरीज के परिजनों को पीटे जाने के मामले पर तेजप्रताप ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को ऐसे प्राइवेट हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए।



गौरतलब है कि 9 मई को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव राजद की वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए। इस बैठक में बिहार में सभी आरजेडी विधायक, विधान पार्षदों के साथ-साथ पिछले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी मौजूद थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि ""कोरोना काल में लाखों-लाख लोगों की मृत्यु हुई है. चारों तरफ इसी को लेकर तबाही मची हुई है. ऐसे समय में आपका फर्ज बनता है कि अपने क्षेत्र में जाकर अपनी जनता की सेवा करें. सेवा के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी करें।  जिसके बाद आज सोमवार को आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने पीएमसीएच के हालात का जायजा लिया और मरीज के परिजनों के बीच भोजन का वितरण किया।