PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित
08-May-2024 12:36 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव के बीच पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर वार और पलटवार कर रहे हैं। तेजस्वी यादव लगाचार यह दावा कर रहे हैं कि केंद्र की सत्ता से एनडीए की विदाई तय है और देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। तेजस्वी के इस दावे पर लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने तंज किया है।
चिराग पासवान ने कहा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसमें कहीं कोई शक नहीं है। विपक्ष के नेता जितना ध्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देते हैं अगर उतना ध्यान अपने उम्मीदवारों पर दिया होता तो शायद जमानत जब्त होने से बच जाती। व्यर्थ की बातों को मुद्दा बनाने में जितना समय खर्च करते हैं, अगर बिहार के लोगों को चिंता कर लेंगे और उनसे जुड़े विषय उठा लेंगे तो संभवतः इनके प्रत्याशियों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर जरूर हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर चरण के चुनाव में बिहार आ रहे हैं। 12 मई को आ रहे हैं, यहां रूकेंगे भी और फिर 13 मई को उनका कार्यक्रम होगा लेकिन विपक्षी गठबंधन के जितने राष्ट्रीय नेता हैं वह लोग कहां हैं। क्या उनके लिए बिहार और बिहारी कोई मायने नहीं रखता है। कांग्रेस के कितने बड़े नेता हैं जो बिहार आए लेकिन प्रधानमंत्री होने के बावजूद नरेंद्र मोदी इतना समय बिहार और बिहारियों को दे रहे हैं। यह बिहारियों के प्रति उनकी चिंता को जाहिर करता है।