ब्रेकिंग न्यूज़

PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित

Home / politics / ‘चुनाव में हार के डर से घबराहट में हैं तेजस्वी, जमानत तक जब्त...

‘चुनाव में हार के डर से घबराहट में हैं तेजस्वी, जमानत तक जब्त हो जाएगी’ खुद को दलित विरोधी बताने पर भड़के चिराग पासवान

04-May-2024 05:16 PM

By First Bihar

PATNA: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों आरोप लगाया कि चिराग पासवान दलित विरोधी हैं। तेजस्वी के इस बयान पर चिराग ने आपत्ति जताई बावजूद इसके राजद नेता ने फिर से चिराग पासवान को दलित विरोधी करार दिया है। चिराग पासवान ने इसको लेकर तेजस्वी पर जोरदार हमला बोला और कहा है कि कई सीटों पर इनकी जमानत नहीं बचेगी, इसी से तेजस्वी यादव हताशा में आ गए हैं।


तेजस्वी पर पलटवार करते हुए चिराग ने कहा कि इन लोगों को पास और कोई मुद्दा नहीं है इसलिए फालतू की बातों को मुद्दा बनाकर लोगों की भावना को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अगर तेजस्वी यादव ने उस बयान को फिर से दोहराया है तो हमारी पार्टी की तरफ से कार्रवाई होगी। ये लोग सिर्फ झूठ फैलाकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। इन लोगों के पास कोई मुद्दा बचा नहीं है।


उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए अपने कार्यकाल में इन्होंने कोई काम किया नहीं है। जनता के पास कहने और कुछ दिखाने के लिए इनके पास कुछ नहीं बचा है और जिस तरह की इनके प्रत्याशियों की हालत है, कई सीटों पर उनकी जमानत तक नहीं बच पाएगी। इसको लेकर इन लोगों में घबराहट है और उसी घबराहट में ये लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं।