Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
26-Apr-2024 10:28 AM
By First Bihar
PATNA: दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी आज अररिया और मुंगेर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के बिहार पहुंचने से पहले तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से 10 सवाल पूछे हैं। तेजस्वी के सवाल पूछने पर एनडीए नेता एक बार फिर से महागठबंधन पर हमलावर हो गए हैं और कहा है कि देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है बाकी कौन क्या बोलता है उसका कोई मतलब नहीं है।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण के चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा है कि लोकतंत्र का महापर्व है और इस संविधान को जिस तरह से नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले 10 सालों से बचाकर रखा है और आगे भी बचाकर रखेंगे। अधिक से अधिक लोग घर से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे और वोट कर देश को श्रेष्ठ बनाने में सहयोग करें।
पीएम मोदी से तेजस्वी के 10 सवाल पूछने पर सम्राट ने कहा कि स्वभाविक है कि इन लोगों के पास कोई काम नहीं बचा है। सिर्फ ये लोग ट्वीटर पर ही काम करते हैं। जनता के लिए तो कुछ किया नहीं है। लालू प्रसाद बार-बार कहते हैं कि संविधान खतरे में है लेकिन हम जानना चाहते हैं कि केंद्र में 10 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है, संविधान कहां खतरे में है? आरक्षण को बढ़ाने का काम किया गया है। अगर कोई आरक्षण का विरोधी है तो वह लालू का परिवार है।
वहीं पीएम मोदी के दौरे से पहले तेजस्वी के 10 सवाल पूछने पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव के सवाल का कोई मतलब नहीं होता है। प्रधानमंत्री बिहार पहुंच रहे हैं और बिहार की जनता उनको प्यार करती है। हर क्षेत्र के लोग उनको चाहते हैं और सभी लोग यही चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनें। देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है बाकी कौन क्या बोलता है उसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण के चुनाव में भी सभी सीटों पर एनडीए को ही बढ़त मिल रही है।