बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका
13-Aug-2024 11:45 AM
By First Bihar
PATNA: सोशल मीडिया के जरिए बिहार की डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं और बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं और भ्रष्टाचार को लेकर एनडीए की सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने पिछले कुछ दिनों में बिहार में हुईं 42 वारदातों का जिक्र कर सरकार को घेरने की कोशिश की है।
दरअसल, तेजस्वी यादव बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। पिछले दिनों भी तेजस्वी ने सरकार को सोशल मीडिया के जरिए सरकार से सवाल पूछे थे। सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी ने लिखा, “बिहार में अपराधियों की बहार है। शासन-प्रशासन रिश्वतखोरी, लूट और भ्रष्टाचार में मस्त और व्यस्त तथा सत्ता संरक्षित अपराधी लूट, दुष्कर्म व निर्दोष लोगों की हत्या करने में मदमस्त है”। बता दें कि
विगत चंद दिनों की चंद आपराधिक घटनाएं:-
1. बेतिया में JDU नेता की सिर में गोली मारकर हत्या
2. मुजफ्फरपुर में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या
3. छपरा में अपहरण के बाद युवक की हत्या
4. भागलपुर में महिला की हत्या
5. गया में महिला की हत्या
6. कैमूर में युवती की हत्या
7. अररिया में कारोबारी की गोली मारकर हत्या
8. पटना सिटी में ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या
9. कटिहार में घर में घुसकर रेप पीड़िता की गोली मारकर हत्या! कोर्ट फैसले से पहले बदमाशों ने ली जान
10. बेतिया में पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या
11. मोतिहारी में युवक की हत्या
12. सहरसा में पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या
13. बेगूसराय में युवक को मारी गोली
14. नवादा में एक व्यक्ति की हत्या
15. सुपौल में महिला की हत्या
16. खगड़िया में गोली मारकर युवक हत्या
17. सहरसा में गोली मारकर युवक की हत्या
18. पूर्णिया में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन की गोली मारकर हत्या
19. कैमूर में युवक को हत्या।
20. मुंगेर में पोल में बांधकर पीट-पीटकर युवक की निर्मम हत्या
21. भोजपुर में बैंक ऑफ इंडिया में लाखों की लूट
22. पटना में PNB बैंक में दिनदहाड़े 21 लाख की लूटपाट
23. गया में बदमाश ताला तोड़कर 10 लाख ले भागे
24. कमला गंगा इंटरसिटी में डकैती, कई यात्रियों से लूटपाट
25. बाढ़ के स्वर्ण व्यवसायी से 3 लाख की लूट
26. पूर्णिया : फाइनेंस कर्मी से लूट
27. गया में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट
28. पटना के बाढ़ में बर्तन दुकान में लाखों की लूट
29. बेगूसराय में 2 युवतियों के साथ गैंगरेप
30. सीतामढ़ी में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म
31. नवादा में महिला के साथ शारीरिक शोषण
32. शेखपुरा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
33. बक्सर में मुखिया के भाई पर हमला
34. मधुबनी में मुखिया पति की गाड़ी पर फायरिंग
35. बेगूसराय- पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 3 जवान बुरी तरह जख्मी
36. सुपौल में खनन विभाग की टीम पर हमला
37. गोपालगंज में 8 करोड़ का चरस मिला
38. बक्सर में चिकित्सा प्रभारी के साथ की मारपीट
39. नरकटियागंज में भारी मात्रा में गांजा मिला
40. बेतिया में चाकूबाजी में दो युवक घायल
41. खगड़िया में सैंकड़ों जिंदा कारतूस मिले
42. बेगूसराय में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद