PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित
29-Apr-2024 11:37 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के दो चरण के मतदान की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तमाम सियासी दलों ने अपने-अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। दो चरण की वोटिंग के बाद तेजस्वी यादव दावा कर रहे हैं कि देश में इस बार इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। तेजस्वी के दावे पर चिराग ने तीखा तंज किया है।
लोजपा (रामविलास) के चीफ और हाजीपुर संसदीय सीट से एनडीए उम्मीदवार चिराग पासवान ने तेजस्वी पर तंज करते हुए कहा कि चुनाव का रिजल्ट आने तो दीजिए। महागठबंधन के लोगों को बड़ा सरप्राइज मिलेगा। वर्ष 2014 और 2019 में जितना सरप्राइज नहीं हुए थे, 2024 में होंगे। वोटिंग प्रतिशत कम होने के सवाल पर चिराग ने बताया कि महागठबंधन के मतदाताओं में वोटिंग को लेकर कोई उत्साह नहीं है।
चिराग ने कहा कि महागठबंधन के वोटर्स में उत्साह कम होने की वजह भी है। एक तरफ एनडीए में नेता हैं, नेतृत्व और नीति है, जो स्पष्ट तौर पर दिखती भी है। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन में आज क्या हालात हैं। पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस का कोई भी नेता प्रचार के लिए नहीं निकला। ऐसे में कांग्रेस के जो कैडर वोटर्स हैं, वे बाहर क्यों निकलेंगे।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता एक दूसरे से भिड़ रहे हैं और जिस तरह से राजद के नेता बोल रहे हैं कि किसी को हराने के लिए एनडीए को वोट दे दीजिए। ऐसे में महागठबंधन के मतदाताओं में किसी तरह का उत्साह नहीं है। मतदान केंद्रों पर जो भी वोटर्स दिख रहे हैं, वह एनडीए के ही हैं।