Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
05-Jul-2020 01:37 PM
By RANJAN
PATNA : आरजेडी के 24वें स्थापना दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को थोड़ा धैर्य रखने और आपसी मतभेद मिटाने की नसीहत दी है। उन्होनें कहा कि आज लालू यादव की पार्टी को सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होनें कहा कि जो बलिदान और कुर्बानी लालू यादव ने पार्टी को दी है उसका पांच फीसदी भी हम सब खुद से दे तो आरजेडी को कोई माई का लाल छू नहीं सकता ।
तेजस्वी यादव ने खुले मंच से पार्टी के नेताओं के बीच आपसी मतभेद की बात स्वीकार की। तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस दिन पार्टी के नेता अपने व्यक्तिगत स्वार्थ को छोड़ देंगे। नेता पार्टी के विषय के बारे में सोचे और आपसी मतभेद छोड़ दें तो हम बिहार तो क्या दिल्ली में भी 2030 तक झण्डा फहरा देंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी में मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे हमने छीना नहीं है बल्कि आप लोगों ने दिया है।हमने पुराने लोगों को सम्मान देने का काम किया है। उन्होनें नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बस एक चुनाव के लिए सारे लोग एकजुट हो जाईए। सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे सारे गिले शिकवे भुला के एक होना बहुत जरूरी है।तेजस्वी यादव ने कहा थोड़ा धैर्य रखिए और आपसी मतभेद मिटा कर साथ चलिए एक बार सत्ता में आ गये तो फिर सबकुछ ठीक हो जाएगा।
तेजस्वी यादव ने इस मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की अनुपस्थिति पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि आज उन्होनें अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया तो उन्हें फंसा दिया गया। साजिशों का अंबार लगा दिया गया। लालू यादव ने बेजुवानों को जुबान देने का काम किया। समाज के पिछले पायदान के लोगों को मुख्यधारा में शामिल करवाया। सदियों से जिनका शोषण होता रहा लालू यादव की वजह से ही वे आज सत्ता में हैं। आज लालू यादव की सबसे ज्यादा जरूरत है। लालू एक विचार हैं जिसे कोई मिटा नहीं सकता है। उन्होनें कहा कि जो बलिदान जो कुर्बानी लालू यादव ने दिया आज हम संकल्प लेकर पांच फीसदी भी बलिदान दें जो आरजेडी को कोई माई का लाल नहीं छू सकता।