Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
03-Aug-2025 04:58 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को निर्वाचन आयोग ने दो अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने उनसे तय समयसीमा के भीतर तथ्यात्मक जवाब देने को कहा है।
जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव के नाम पर दो EPIC नंबर RAB0456228 और RAB2916120 दर्ज हैं। इनमें से पहला EPIC नंबर वर्ष 2015 की मतदाता सूची और 2020 के नामांकन पत्र में मौजूद था। जबकि दूसरा EPIC नंबर अस्तित्वहीन पाया गया है, जिसे फर्जी मानने का संदेह है।
चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि यह मामला मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि या फर्जी दस्तावेज से जुड़ा हो सकता है, जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। आयोग यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दूसरा EPIC नंबर कभी आधिकारिक रूप से जारी किया गया था या नहीं।
तेजस्वी यादव ने पहले दावा किया था कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। हालांकि, आयोग ने उनके इस दावे को भ्रामक और असत्य करार देते हुए खारिज कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि 1 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में तेजस्वी यादव का नाम साफ तौर पर मौजूद है।
इसके साथ ही यह भी बताया गया कि साल 2015 की मतदाता सूची में भी उनके पास वही EPIC नंबर दर्ज था। विवादित EPIC संख्या RAB2916120 को लेकर कहा गया है कि यह किसी भी आधिकारिक दस्तावेज में दर्ज नहीं है और अब तक इसका कोई वैध रिकॉर्ड नहीं मिला है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को निर्देश दिया है कि वे फैक्ट और दस्तावेजों के आधार पर जवाब दें, ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।