ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा

Home / politics / आज सियासत का सुपर सैटरडे : तेजस्वी बड़ा खुलासा करेंगे, मंत्री राम सूरत...

आज सियासत का सुपर सैटरडे : तेजस्वी बड़ा खुलासा करेंगे, मंत्री राम सूरत राय भी करेंगे प्रेस वार्ता

13-Mar-2021 07:05 AM

PATNA : बिहार की सियासत के लिए आज सुपर सैटरडे है। विपक्ष और सत्ता पक्ष की तरफ से आज होने वाली दो बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस ने इस बात का संकेत दे दिया है। आज सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। दावा किया गया है कि तेजस्वी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोई बड़ा खुलासा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर स्थित आवास पर हुई प्रेसवार्ता बुलाई गई है। 


उधर नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे से मंत्री रामसूरत राय भी आज 3 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय की यह प्रेस वार्ता बीजेपी कार्यालय में होगी। पहले तेजस्वी और उसके बाद मंत्री रामसूरत राय की प्रेस वार्ता को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने दो दिन पहले बिहार विधानसभा में मंत्री रामसूरत राय को लेकर जो गंभीर आरोप लगाए थे उससे जुड़ी कोई बड़ी बात आज वह सामने रख सकते हैं। तेजस्वी लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि मंत्री रामसूरत राय के मुजफ्फरपुर स्थित कैंपस से शराब बरामद हुई और उनके भाई के ऊपर मामला दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार के ऊपर इस मामले को लेकर हमलावर हैं। आरजेडी इस मसले पर मंत्री रामसूरत राय के इस्तीफे की मांग कर रही है। तेजस्वी ने शुक्रवार को भी पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मंत्री रामसूरत राय पर हमला बोला था। वहीं जेडीयू विधायक के रिंकू सिंह के ऊपर हत्या के आरोप मामले को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। अपने ऊपर तरीके हमले का जवाब देते हुए  मंत्री राम सूरत राय पहले ही कह चुके हैं कि उनका अपने भाई से कोई सरोकार नहीं है। शुक्रवार की देर शाम जैसे ही तेजस्वी यादव के प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबर आई वैसे ही बीजेपी की तरफ से मंत्री राम सूरत राय की प्रेस वार्ता के बारे में जानकारी दी गई। तेजस्वी की प्रेस वार्ता को लेकर बीजेपी भी तैयार दिख रही है हालांकि सबको इस बात का इंतजार है कि तेजस्वी का बड़ा खुलासा मंत्री रामसूरत राय के ऊपर होगा या फिर किसी अन्य मसले पर।