बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
04-Sep-2022 07:10 PM
PATNA : पटना में अपनी पार्टी के नेताओं के साथ 2 दिन माथापच्ची करते हुए नीतीश कुमार ने साल 2024 के लिए मिशन का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। नीतीश 2024 में विपक्षी एकजुटता को लेकर आगे बढ़ने की तैयारी में हैं। मकसद साफ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गद्दी से उतार देना। लेकिन नीतीश के इस मिशन को उनके ही पुराने सहयोगी और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मिशन इंपॉसिबल करार दिया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जेडीयू ने नीतीश को मिशन इम्पॉसिबल सौंप दिया है। बीजेपी नेता के मुताबिक इस अभियान में शरद पवार से लेकर ममता बनर्जी तक फेल हो चुकी हैं। सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश चांद तक सीढ़ी लगाने का दंभ भर रहे हैं, जबकि 2014 में केवल 2 सीट जीत पाए थे।
सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू एक गरीब के बेटे को शीर्ष पद से हटाकर फिर देश को 30 साल पीछे राजनीतिक अस्थिरता के दौर में ले जाना चाहता है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपनी सरकार वाले राज्य में मुश्किल से लोकसभा की 2 सीट जीत पाई हो और अब पार्टी के अंदर ही बिखतलराव के कगार पर हो, उसके नेता 300 से ज्यादा सीटें जीतने की सफलता दोहराने वाली बीजेपी को 50 सीटों पर समेटने का दंभ भर रहे हैं।
सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू ने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की कि जिस दल का प्रथम परिवार नौकरी के बदले जमीन घोटाला और मॉल-मिट्टी घोटाला सहित कई मामलों में बेल पर है, उस दल से नीतीश कुमार ने क्यों हाथ मिलाया ?