Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
26-Apr-2024 06:53 PM
By First Bihar
SITAMARHI: बिहार की सीतामढ़ी लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार 26 अप्रैल से नामांकन शुरू हुआ। नामांकन के पहले दिन एनडीए के जदयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर ने समाहरणालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री जमा खान, विधायक पंकज मिश्रा, दिलीप राय, विधान परिषद सदस्य रेखा कुमारी, देवेंद्र साह सहित कई नेता मौजूद रहे।
विकास के नाम पर करें मतदान
नामांकन के बाद हवाई अड्डा मैदान में सभा का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि माई-बाप नहीं विकास के नाम पर मतदान करें. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए मुफ्त राशन, खाना बनाने को लेकर उज्ज्वला योजना का लाभ हर गरीब परिवारों को दिया है. समाज के हर तबके को नरेंद्र मोदी अपना परिवार मानते हैं. केंद्र में फिर से सरकार बनाने को लेकर एनडीए प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर को रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करा कर लोकसभा भेजें और नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें.
भीड़ देखकर गदगद हुए विजय चौधरी
संसदीय कार्य और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चिलचिलाती धूप में लोग जिस तरह से मौजूद हैं उससे लग रहा है कि इस बार रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कराकर सीतामढ़ी की जनता देवेश चंद्र ठाकुर को लोकसभा भेजेगी. विजय कुमार चौधरी ने कहा कि लगातार 20 वर्षों से नीतीश कुमार ने सभी वर्गों के लोगों के हित में जो विकास का काम किया है वह सभी लोग देख रहे हैं. परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि अगर देश को विश्व गुरु बनाना है, विकसित भारत का निर्माण करना है तो एनडीए प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जीत कर लोकसभा भेजें।
पुनौरा धाम का होगा विकास
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा भारत का नाम आज विदेश में भी सम्मान के साथ लिया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का भी विकास किया है. इसी कारण सभी जाति और धर्म के लोगों का समर्थन मिल रहा है. आप भी एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर रिकॉर्ड मतों से इन्हें जीत कर लोकसभा भेजें. अब राम मंदिर के निर्माण के बाद माता सीता की जन्म भूमि पुनौरा धाम का विकास होगा. मौके पर विधायक अमरेंद्र पांडे, जदयू के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा सहित कई नेता मौजूद रहे।
