सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
15-Nov-2021 01:55 PM
सीतामढ़ी : बिहार पंचायत चुनाव के आज सातवें चरण का मतदान हो रहा है. सीतामढ़ी के बैरगनिया व परसौनी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. इस बीच सुरसंड एवं बैरगनिया में इंडो-नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है. जिले के सुरसंड के दिवारी मौताना पंचायत के मतौना टोला प्राथमिक विद्यालय बुथ संख्या 189 पर फर्जी मतदाता के द्वारा मतदान करने को लेकर दो प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट आपस में बहस करने लगे.
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों बूथ पर ही गाली गलौज एवं मारपीट पर उतारू हो गए. जिससे प्रशासन ने एक पॉली एजेंट को पिटाई करते हुए हिरासत में ले लिया जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है. वहीं मतदान के लिए कतार में खड़े होकर मतदाता बेसब्री से अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं.
आपको बता दें कि बैरगनिया, सुरसंड एवं परसौनी में मतदान को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष में 30 पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, वज्रवाहन, अग्निशमन दस्ता, चिकित्सकीय दल के साथ एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है. वहीं बैरगनिया, सुरसंड एवं परसौनी में भी प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है.