बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
25-Jul-2024 05:41 PM
By First Bihar
PATNA: सीएम नीतीश ने बुधवार को विधानसभा में आरजेडी की महिला विधायक को सदन में टोकते हुए महिलाओं पर टिप्पणी कर दी थी। सीएम के बयान के बाद बिहार में सियासी घमासान छिड़ गया है और विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश में जुट गई है। इसी बीच शांभवी चौधरी मुख्यमंत्री के समर्थन में उतर गई हैं।
दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सदन में बोल रहे थे, तो विपक्ष के सदस्य हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान आरजेडी विधायक रेखा देवी ने मुख्यमंत्री को टोका, जिसके बाद नीतीश कुमार हत्थे से उखड़ गए थे और कहा था कि चुप रहो तुम कुछ जानती हो? पहले महिला को बोलने दिया जाता था, हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया।
सीएम के बयान को मुद्दा बनाकर आरजेडी और विपक्ष के अन्य दल विधानमंडल के दोनों सदनों में सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच सीएम नीतीश के समर्थन में समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी उतर गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का असली मतलब समझाया है।
शांभवी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने यह कहा था कि महिलाएं आज जो सदन में बोल रही हैं, वह अधिकार हमने उन्हें दिया है। महिलाएं जो हाय-हाय कर रही थीं, उसपर वह कह रहे थे कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं, आपको अधिकार तो हमने ही दिया है। शांभवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सशक्त बनाने का काम किया है।