अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
09-Jan-2023 08:50 PM
CHHAPRA: समाधान यात्रा पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज छपरा में जबरदस्त विरोध हुआ. आक्रोशित युवाओं ने पहले सीएम के काफिले को रोकने की कोशिश की. लेकिन सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों के घेरे में जब काफिला आगे बढ़ गया तो लोगों ने उसे खदेड़ कर काला झंडा दिखाया. लोगों ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जहरीली शराबकांड पर आक्रोश
ये वाकया तब हुआ जब नीतीश कुमार छपरा में अपनी यात्रा खत्म करने के बाद पटना लौट रहे थे. छपरा के जोगनिया कोठी के पास लोगों ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की. लेकिन सुरक्षाकर्मियों के घेरे में नीतीश कुमार का काफिला बढ़ता चला गया. इसके बाद आक्रोशित युवाओं की टोली ने सीएम के काफिले को खदेड़ना शुरू कर दिया. उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काला झंडा दिखाना शुरू कर दिया।
इस बीच वहां तैनात पुलिसकर्मी काला झंडा दिखा रहे युवकों पर टूट पड़े. उन्होंने उन सबों को दबोच कर काला झंडा छीन लिया. पुलिसकर्मियों ने युवकों के साथ हाथापाई भी की. लेकिन आक्रोशित युवक नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
नीतीश कुमार का विरोध कर रहे युवाओं के नेता विपुल चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार समाधान यात्रा का नाटक कर रहे हैं. उन्हें लोगों की समस्याओं का समाधान करना होता वे उन लोगों से मिलते जिनके परिजन जहरीली शराब पीने से मारे गये. जहरीली शराब से हुई सारी मौत के लिए नीतीश कुमार जिम्मेवार हैं।
पुलिस की गिरफ्त में होने के बावजूद वे कह रहे थे कि पुलिसकर्मियों के मेलजोल से अवैध शराब बेचा जा रहा है. पुलिस ने नीतीश कुमार को काला झंडा दिखाने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया है. हालांकि पुलिस ने ये नहीं बताया कि उनके खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा या नहीं।