Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
02-May-2021 04:06 PM
DESK: कोरोना से संक्रमित आरजेडी नेता मो. शराबुद्दीन की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी थी। पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत को अब राजद विधायक हत्या बता रहे हैं। समस्तीपुर के नगर विधायक और आरजेडी के वरिष्ठ नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने इसे हत्या बताया है और इसके लिए तिहाड़ जेल प्रशासन और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल प्रशासन को दोषी बताते हुए गंभीर आरोप लगाया है।
समस्तीपुर के नगर विधायक और आरजेडी के वरिष्ठ नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि एक साजिश के तहत मोहम्मद शहाबुद्दीन की हत्या की गयी है। जेल प्रशासन को लेकर भी विधायक शाहीन ने कई सवाल भी उठाए।
उन्होंने कहा कि जब मोहम्मद शहाबुद्दीन तिहाड़ जेल में अलग वार्ड में थे तब वहां कोरोना कैसे पहुंचा। जब वे कोरोना संक्रमित हो गये तब उनका इलाज बेहतर हॉस्पिटल में क्यों नहीं कराया गया। अच्छे अस्पताल की जगह शहाबुद्दीन को दीनदयाल अस्पताल में ही क्यों भर्ती कराया गया। एम्स या किसी बड़े हॉस्पिटल में इलाज क्यों नहीं कराया गया। जबकि हाईकोर्ट ने बेहतर इलाज करवाने को कहा था। ऐसा लगता है इसके पीछे कोई साजिश रजी गयी है।
सीवान के पूर्व सांसद और आरजेडी के बाहुबली नेता की कोरोना से मौत की बात कही जा रही है लेकिन यह मौत नहीं बल्कि उनकी हत्या की गयी है। विधायक ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।