ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / politics / सबसे बड़ी खबर: नीतीश कुमार कल देंगे इस्तीफा, 28 जनवरी को नयी सरकार...

सबसे बड़ी खबर: नीतीश कुमार कल देंगे इस्तीफा, 28 जनवरी को नयी सरकार का शपथ ग्रहण

26-Jan-2024 05:35 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में जारी सियासी उठापटक की सबसे बड़ी खबर आ गयी है. सूत्रों से सबसे बड़ी जानकारी मिल रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. बीजेपी ने नयी सरकार का सारा खाका तैयार कर लिया है. कल यानि 27 जनवरी को नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे और 28 जनवरी को बिहार में जेडीयू-भाजपा की नयी सरकार का शपथ ग्रहण होगा. अगर अगले 24 घंटे में कोई बडा उलटफेर नहीं हुआ तो बिहार में नये राजनीतिक समीकरण की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.  


भाजपा के एक बडे नेता ने फर्स्ट बिहार को ऑफ द रिकार्ड बताया कि बिहार में नये गठबंधन की रूपरेखा तय हो गयी है. पार्टी आलाकमान ने गुरूवार को ही बिहार बीजेपी के नेताओं को दिल्ली में बुलाकर समझा दिया था. हालांकि बिहार बीजेपी के नेता इसके पक्ष में नहीं थे कि नीतीश कुमार से समझौता किया जाये. लेकिन बीजेपी नेतृत्व ने उन्हें समझाया कि नीतीश से दोस्ती क्यों जरूरी है. उसी बीच अमित शाह ने चिराग पासवान से बात कर ये जानकारी दे दी थी कि बिहार में नया गठबंधन बनने जा रहा है. वहीं, जीतन राम मांझी को समझाने और मनाने के लिए खास तौर पर दिल्ली से नित्यानंद राय को भेजा गया था. 


कल नीतीश का इस्तीफा

भाजपा के बड़े नेता ने फर्स्ट बिहार को बताया कि कल यानि 27 जनवरी को बिहार में नये गठबंधन का एलान हो जायेगा. बीजेपी ने नये गठबंधन की औपचारिकता निभाने के लिए 27 जनवरी को अपने विधायक दल की बैठक बुला ली है. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में पहले विधायकों को ये जानकारी दी जायेगी कि पार्टी आलाकमान ने नीतीश कुमार के साथ फिर से तालमेल करने का फैसला लिया है. उसके बाद नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाने के लिए विधायकों की सहमति लेने की औपचारिकता निभायी जायेगी.


जेडीयू विधायक दल की बैठक होगी

सूत्रों की मानें तो जेडीयू भी 27 जनवरी की शाम अपने विधायकों की बैठक बुलायेगी. पार्टी के सारे विधायकों को पटना पहुंचने को कह दिया गया है. जेडीयू शुक्रवार की देर रात या शनिवार की सुबह में पार्टी विधायकों को सीएम आवास पहुंचने को कहेगी. इसके बाद शाम में ठीक उसी वक्त पार्टी के विधायकों की बैठक सीएम आवास में शुरू होगी, जिस वक्त बीजेपी के विधायकों की बैठक चल रही होगी. 


जेडीयू के एक नेता ने बताया कि विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार राजद से तालमेल तोड़ने और बीजेपी के साथ नया गठबंधन बनाने का एलान करेंगे. नीतीश अपने विधायकों को बतायेंगे कि क्यों उन्हें ये फैसला लेने को मजूबर होना पड़ा है. नीतीश इसी बैठक में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.


27 जनवरी को इस्तीफा देंगे नीतीश

सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि 27 जनवरी को नीतीश कुमार राजभवन जाकर अपने पद से इस्तीफा देंगे. नीतीश कुमार इसके साथ ही भाजपा और जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा यानि हम के साथ मिलकर नयी सरकार बनाने का भी दावा पेश करेंगे. 28 जनवरी को नीतीश कुमार के नेतृत्व में नयी सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है. 


लालू दांव खेलेंगे

हालांकि ये प्लान बीजेपी और जेडीयू का है. लेकिन लालू यादव खामोश नहीं है. लालू यादव ने भी राजद के विधायकों की बैठक बुला ली है. 27 जनवरी को दोपहर के एक बजे राजद विधायक दल की बैठक बुला ली गयी है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस, भाकपा माले, सीपीआई और सीपीएम नेताओं से भी बात की है. लालू यादव के पास तुरूप का इक्का भी है. विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी राजद के हैं. 


सूत्र बता रहे हैं कि लालू प्रसाद यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से आज कम से कम 5 दफे बात की है. उन्हें पटना में बने रहने को कहा गया है. लालू यादव का फोन जेडीयू के कुछ विधायकों के पास जाने की भी बात सामने आ रही है. जाहिर है लालू आसानी से सत्ता अपने हाथों से जाने नहीं देंगे. जो भी हो 27 जनवरी को दिलचस्प खेल होने की पूरी संभावना है.