ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका

Home / politics / सुबह-सुबह रोहिणी ने पीएम मोदी से पूछ दिया तीखा सवाल, दरभंगा AIIMS का...

सुबह-सुबह रोहिणी ने पीएम मोदी से पूछ दिया तीखा सवाल, दरभंगा AIIMS का नाम लेकर किया ये तंज

13-Aug-2024 08:36 AM

By First Bihar

PATNA: सोशल मीडिया के जरिए बिहार की सियासत पर नजर रखने वाली लालू प्रसाद की लाड़ली बेटी रोहिणी आचार्य ने सुबह-सुबह पीएम मोदी से तीखा सवाल पूछ दिया है। बिहार सरकार द्वारा दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए जमीन हस्तांतरित किए जाने की खबर को लेकर पीएम मोदी पर रोहिणी ने तंज किया है और पूछा है कि बकौल पीएम मोदी जब दरभंगा में एक एम्स पहले से है तो दूसरा एम्स की बात क्यों हो रही है?


रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा कि, “दरभंगा में एक और एम्स (AIIMS) ? माननीय प्रधानमंत्री जी ने तो अगस्त , 2023 में ही अपने एक भाषण में बताया था कि दरभंगा में एम्स (AIIMS) का निर्माण हो चुका है और वहाँ मरीजों के इलाज की शुरुआत भी हो चुकी है .. ऐसे में पूछता है बिहार कि "बकौल माननीय प्रधानमंत्री जी जब दरभंगा में एक एम्स (AIIMS) है ही , तो फिर दूसरे के निर्माण के लिए जमीन सौंपे जाने की नौबत क्यूँ आन पड़ी ? क्या तब ( अगस्त, 2023 में ) गलतबयानी की थी माननीय प्रधानमंत्री जी ने?”


रोहिणी ने आगे लिखा, “अगर ' हाँ ' , तो क्या की गयी गलतबयानी के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी की तरफ से कभी कोई खेद प्रकट किया गया ? " .. दरभंगा एम्स ( AIIMS) की ही तरह पूर्णिया में घरेलू उड़ानों के लिए हवाई - अड्डे का निर्माण भी हो ही गया है और यात्रियों की आवाजाही भी जारी है .. अब कहीं ऐसा न हो कि वहाँ भी दूसरे हवाई - अड्डे का निर्माण व् उद्घाटन हो जाए!”


बता दें कि बिहार सरकार ने दरभंगा में एम्स के निर्माण के लिए केंद्र को 150 एकड़ जमीन का पेपर सौंप दिया है। अब जल्द ही 37 एकड़ जमीन और उपलब्ध करवाई जाएगी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) के निर्माण के लिए 150 एकड़ जमीन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को सौंपा गया है।करीब 200 एकड़ में दरभंगा के एकमी शोभन बाईपास में एम्स हॉस्पिटल बनेगा। बहुत जल्द अब इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।