ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ring Road Project: एनएच-22 से एनएच-31 तक सड़क चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी, पटना को मिलेगी ट्रैफिक से राहत Bihar Bhumi : बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए नई ट्रेनिंग, विजय सिन्हा ने दी अंतिम चेतावनी Begusarai murder : बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत Mahatma Gandhi Setu : पटना-हाजीपुर आवागमन में बड़ी राहत, इस महीने से शुरू होगा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन ब्रिज; जाम से मिलेगा निजात Bhagalpur news : दलित टोला में केस की धमकी के बाद चार राउंड फायरिंग, आरोपी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा Bihar rural road development : बिहार के ग्रामीण सड़कों में लागू होगी शहर जैसी सुरक्षा मानक, स्कूल-हॉस्पिटल के पास जेब्रा क्रॉसिंग अनिवार्य Patna road accident: कोइलवर पुल पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत; पांच गंभीर रूप से घायल Railway big relief : बजट से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों भर्ती में मिलेगी राहत; अनुकंपा नौकरी के भी नियम बदले Patna Traffic Diversion : पटना के इन रास्तों पर आज रहेगी नो एंट्री, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

बिहार चुनाव में हार के बाद RJD को एक और बड़ा झटका: पूर्व सांसद ने पार्टी छोड़ी, चुनावी रण में कभी सीएम नीतीश को चटाई थी धूल

Bihar Politics: बिहार चुनाव में हार के बाद RJD को बड़ा झटका लगा। पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद विजय कृष्ण ने राजद छोड़ दिया और राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया।

Bihar Politics

10-Dec-2025 05:22 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद विजय कृष्ण ने राजद से इस्तीफा दे दिया है और राजनीति से अलग होने की घोषणा की है। ये वही नेता हैं जिन्होंने कभी चुनावी संग्राम में सीएम नीतीश कुमार को धूल चटाई थी।


74 वर्षीय विजय कृष्ण ने अपना इस्तीफा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भेजा। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि वे दलगत और सक्रिय राजनीति से अलग होने का निर्णय ले चुके हैं। उन्होंने राजद की प्राथमिक सदस्यता और सभी संगठनात्मक पदों से त्यागपत्र देने की बात भी कही और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया।


विजय कृष्ण ने 2004 के लोकसभा चुनाव में बाढ़ सीट से जदयू के उम्मीदवार और वर्तमान बिहार सीएम नीतीश कुमार को हराकर राजनीतिक सनसनी फैलाई थी। हालांकि, 2009 में राजद से टिकट न मिलने पर वे कुछ समय जदयू में रहे, लेकिन एक साल बाद फिर राजद में लौट आए।


विजय कृष्ण की राजनीतिक यात्रा लंबी और विविध रही है। वे 1977 में जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव बने और इसके बाद जनता दल से 1990 और 1995 में बाढ़ सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए। लालू और राबड़ी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। 1999 में नीतीश कुमार ने उन्हें हराया, लेकिन 2004 में राजद ने उन्हें नीतीश के खिलाफ मैदान में उतारा और विजय कृष्ण ने जीत हासिल की।


राजनीति के अलावा, विजय कृष्ण विवादों में भी रहे। 2010 के विधानसभा चुनाव के दौरान वे एक मर्डर केस में आरोपी हुए, और 2013 में कोर्ट ने उन्हें और तीन अन्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 2022 में बरी होने के बाद वे लगभग 10 वर्षों बाद जेल से बाहर आए। विजय कृष्ण की पार्टी छोड़ने की खबर से RJD को बिहार में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।