बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
13-Jul-2022 09:11 PM
BHAGALPUR: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना लोग कर रहे हैं। कोई मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहा है तो कोई मस्जिद में दुआएं मांग रहा है। इसी क्रम में भागलपुर के राजद कार्यकर्ता रमेश प्रसाद रमन बुढवा महादेव मंदिर में अपने नेता लालू प्रसाद के स्वस्थ होने के लिए कठिन तपस्या कर रहा है। वह एक पैर पर खड़ा होकर भगवान भोले की अराधना करने में लगा है। एक पांव पर तपस्या करते रमेश का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
RJD कार्यकर्ता रमेश का कहना है कि लालू हमारे भगवान हैं। जब तक वे पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर नहीं आते हैं तब तक उनकी यह तपस्या इसी तरह से जारी रहेगी। लालू प्रसाद ने देश के लिए बहुत काम किये हैं। रमेश कहते हैं कि लालू जैसा नेता ना कोई हुआ है और ना ही होगा। लालू गरीबों के मसीहा हैं।
रमेश कहता है कि लालू हमारे भगवान हैं। उनकी आवश्यकता सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश को है। बता दें कि लालू प्रसाद अभी दिल्ली के एम्स में हैं। उनका वहां इलाज चल रहा है। अभी उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। उनके चाहने वालों की दुआओं का ही असर है कि अब धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है।