ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / आरजेडी विधायक को ग्रामीणों ने घेरा, पूछा- 4 साल में क्या किये?..शशि सिंह...

आरजेडी विधायक को ग्रामीणों ने घेरा, पूछा- 4 साल में क्या किये?..शशि सिंह बोले..20 साल में जो काम नहीं हुआ वो एक साल में करेंगे

21-Jun-2024 07:08 PM

By First Bihar

EAST CHAMPRAN: एक बार फिर सुगौली के राजद विधायक शशि सिंह को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा। विधायक जी सुगौली की जनता के बीच घंटों घिरे रहे और सफाई देते दिखे। लोगों का आरोप था कि विधायक ने क्षेत्र का विकास नहीं किया है। चुनाव के वक्त बड़े-बड़े दावे करने वाले सुगौली के आरजेडी विधायक ने अपने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है। अब साल भर और कार्यकाल है ऐसे में अब तक उन्होंने क्या-क्या काम किया है यह सवाल जनता उनसे पूछने लगी। 


विधायक को जनता के सवाल का जवाब देते नहीं बन रहा था। हालांकि लोगों के बीच घिरे विधायक ने यह आश्वासन जरूर दिया कि बचे हुए एक साल के कार्यकाल के अंदर जो भी अधूरा काम है उसे जरूर पूरा करेंगे। सोशल मीडिया पर आरजेडी विधायक के घेराव का विरोध वायरल तेजी हो रहा है। 


बताया जाता है कि वीडियो बकरीद के मौके पर आयोजित दावत का है जब आरजेडी के सुगौली विधायक शशि सिंह अपने क्षेत्र में शाम के वक्त दावत में पहुंचे थे इसी दौरान उन्हें जनता के विरोध का सामना करना पड़ गया। लोग सड़क पुल का निर्माण नहीं होने से नाराज थे। विधायक पर आरोप लगा रहे थे कि चुनाव के वक्त बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन काम कुछ नहीं हो पाया है। 


लोगों के आरोप के बाद विधायक जी पैसे की कमी का रोना रोने लगे और कहने लगे कि उनकी महागठबंधन की सरकार बहुत कम दिन ही रही। लेकिन जो काम अब तक नहीं हुआ है उसे एक साल के अंदर करवाने का काम करुंगा। बता दें कि इससे पहले भी राजद विधायक शशि सिंह को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। 


पहले की तरह इस बार भी यहां की जनता को उन्होंने आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों ने फिर एक मौका उन्हें काम करने के लिए दिया। अब देखना यह होगा कि एक साल के कार्यकाल में आरजेडी विधायक कितना काम करवा पाते हैं। कहते हैं न जब जनता का अपने नेता से एक बार भरोसा उठ जाए तो फिर दोबारा विश्वास करना मुश्किल हो जाता है और यही स्थिति सुगौली की जनता की है।  


पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट..